अकैशिला में तैरता मिला लापता युवक का शव

अकैशिला में तैरता मिला लापता युवक का शव

राजीव कुमार ( संवाददाता )

सुंदरगढ़ जिले के बिसरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले तुलसीकानी पंचायत के अकैशिला जलप्रपात में नहाने गए 40 वर्षीय युवक की डूब जाने से मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार झाड़बेड़ा ग्राम के महतो टोली निवासी भूगन महतो जिसकी उम्र 40 वर्ष बतायी जा रही है वह रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे अकैशिला जलप्रपात में नहाने गया था जंहा वह पानी में लापता हो गया था | लापता भुगन को परिवार वाले ने ढूंढने का हर संभव प्रयास किया परंतु असफल रहे अधिक देर तक ढूंढने के बावजूद न मिलने पर परिवार वालों ने इसकी शिकायत बिसरा थाना में दी अगले दिन सोमवार को जब कुछ स्थानीय बाशिंदे अकैशिला जलप्रपात में नहाने गए थे तो तैरते हुवे शव को देख इसकी सूचना पुलिस व उसके परिवार वाले को दि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया |