गैस टंकी के कारण लगी आग से दो गंभीर रूप से घायल
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर नगर परिषद अंतर्गत आनेवाले 12 नंबर वार्ड के आर्यबिहार का रहने वाला किशोर बेहरा दो दिन पहले गैस एजेंसी से गैस की टंकी लाकर घर में रख लिया था। चूंकि गैस की टंकी लीक हो रही थी, श्री बेहरा ने इसकी जानकारी गैस एजेंसी के कर्मचारियों को दी। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने आकर इसकी जांच की और लाइटर से गैस चुल्हा को जलाया जिससे आग लग गयी और एक एक कर घर के समानों में फैलने लगी।
रसोई में रखे फ्रिज में आग लगने से कंप्रेसर फट गया और घर की छत,एस्बेस्टस और दीवारें जलकर खाक हो गईं। इस आग में, गृह स्वामी श्री बेहरा और गैस एजेंसी के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें तालचेर के सरकारी मंडपाल अस्पताल ले जाया गया, स्थिति नाजुक होने पर उसे कटक के बड़े अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
इस घटना के होने के बाद स्थानीय निवासियों ने वहां पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी और स्थानीय निवासियो एवं दमकल विभाग के संयुक्त प्रयास से आग बुझाई गई।





