गैर इरादातन हत्या आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

गैर इरादातन हत्या आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

संदीप शर्मा ब्यूरो प्रमुख बस्ती 

बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त रविन्द्र कुमार (41) पुत्र श्रीराम यादव, निवासी कोढ़ियापुर, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती को 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:05 बजे पिपरा जप्ती शिव मंदिर पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को आरोपी ने किसी बात को लेकर सचिन कुमार (46) के साथ मारपीट की थी। घायल सचिन का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा था, जहां 28 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद दर्ज मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उपेन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।