गरमाने लगा है तालचेर मेडिकल कालेज का मुद्दा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
विवादो में घिरा तालचेर मेडिकल कालेज को लेकर तालचेर हाटोतोटा स्थित पूर्तविभाग के डाक बंगला में एक पत्रकार सम्मेलनी आयोजित की गई थी।
स्थानीय विधायक ब्रजकिशोर प्रधान ने पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि शिघ्र ही मैडिकल कालेज को राज्य सरकार अपने नियंत्रण में लेगी और इस कालेज को चलाने का खर्च एमसीएल वहन करेगी।
चार सौ बावन करोड़ की लागत से बना सौ शय्या बिशिष्ट इस मैडिकल कालेज का निर्माण चार वर्ष पुर्व ही हो चुका है,पर संचालन की उपेक्षा के कारण यह कालेज पिछले चार वर्षो से बंद पड़ा है।
इस कालेज को कार्यक्षम करने के लिए तालचेर अंचल के विभिन्न संगठनो के तरफ से समय समय पर आवाज उठाई गई। क्रियानुष्ठान कमेटी के तरफ से 13 मई व जून माह की पहली तारीक को 71 घंटे का अराजनैतिक बंदी का अह्वान किया गया है।
इससे पहले भी विगत दस तारीक को तालचेर सुरक्षा मंच की ओर से तालचेर बंद किया गया था।इस दिन उपजिलापाल, एमसीएल पदाधिकारी व तालचेर सुरक्षामंच के सदस्यों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित कर यह फैसला लिया गया था कि इस मेडिकल कालेज परिचालन का सारा खर्च एमसीएल वहन करेगा।जिसकी लिखित अर्जी भी दी गई थी। फलस्वरूप क्रियानुष्ठान कमेटी की ओर से तालचेर में आगामी 13 तारीक को की जाने वाली बंदी स्थगित कर दी गई थी।





