खबर का असर भरने लगे सड़क के गड्ढे़

खबर का असर भरने लगे सड़क के गड्ढे़

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखण्ड़ से चलकर बिसरा प्रखंड़ होते हुए राउरकेला तक जाने वाली सड़क में शारूबहार ,कुकडा़गेट और बण्डा़मुण्डा़ में कई जगह सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए थे तो कहिं सड़क टूट फूट गई थी,तो कहिं गिट्टीयाँ उभर आई थी। 

इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यह गड्ढे कई बार सड़क दुर्घटना का कारण भी बनते थे। 
सड़क की ऐसी दयनीय हालत को लेकर हमारे (साराँश दैनिक)न्यूज के यू-ट्युब पेजपर एक खबर बीते गुरूवार "12-10-2023"को प्रकाशित की गई थी। 
क्या थी वह खबर ? नीचे दिए गए विडियो में देखें। 

जिसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार से सड़क के गड्ढो़ को भरना शुरू कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक सड़क के 90%गड्ढो को भरा जा चुका है।