हाथी के कुचलने से खेत की रखवाली कर रहे युवक की मौत

हाथी के कुचलने से खेत की रखवाली कर रहे युवक की मौत

अपने खेत में धान की रखवाली करने गए युवक की हाथी के हमले से हुई मौत। प्राप्त सूचना के अनुसार राउरकेला वन प्रमण्डल अंतर्गत आनेवाले बिसरा बन विभाग के कातेपुर बीट क्षेत्र में आनेवाले कुलाबेडा़ गाँव में रात्रि के समय अपने खेत में धान की रखवाली कर रहे एक युवक बिलास एक्का को एक जंगली हाथी ने दिनांक 07-12-2024 को रात्रि के 11.00 बजे रौद डाला जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दोनों अंचल में जंगली हाथी के विचरण करते रहने से वे लोग रात के समय सही से सो नहीं पा रहे है।