कुलदीप सिंह प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त

कुलदीप सिंह प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त

सतीश शर्मा (उप संपादक) 

राउरकेला, 26 मार्च: भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह भामरा को ओडिशा प्रदेश के राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रदेश  भाजपा की ओर से राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषित सूची में कुलदीप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के प्रति दीर्घकालीन निष्ठा, अथक परिश्रम और समर्पण के लिये उन्हें यह पद दिया गया है। 

राजगांगपुर निवासी कुलदीप सिंह पिछले तीन दशक से अधिक समय से दल के साथ जुड़कर निरंतर काम कर रहे हैं। इस दौरान वे सुंदरगढ़ जिला भाजपा संगठन में महासचिव समेत विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। गत नगरपालिका चुनाव में वे राजगांगपुर नगरपालिका में भाजपा की ओर से चेयरमैन प्रार्थी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।