ओडिशा के कुछ जिलों में पीली चेतावनी जारी की गई है

ओडिशा के कुछ जिलों में पीली चेतावनी जारी की गई है

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

आपातकालीन संचालन केंद्र विशेष राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा 11/04/2023 को जारी की गई पत्र संख्या 1640/R & DM (DM) में मौसम विभाग की जानकारी देते हुए ओडिशा के कुछ चुनिंदा जिलों जिन्हें "यलो जोन" में रखा गया है,के नागरिको को चेतावनी देते हुए अत्याधिक गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। 
यह चेतावनी और सलाह अंगुल, बालासोर, बौध, देवगढ़, झारसुगुडा़, क्योझर, मयूरभंज, संबलपुर, और सुंदरगढ़ जिलो के लिए जारी किया गया है। 

आईएमडी द्वारा 11/04/2023 को जारी बिशेष बुलेटिन के अनुसार 13/04/2023 को 08.30 बजे से 14/04/2023 को 08.30.बजे तक एवं झारसुगडा़, संबलपूर, सुंदरगढ़, क्योंझर, और मयूरभंज जिलो में एक या दो स्थानों पर स्थिति के प्रबल होने की संभावना है। 
मयूरभंज और बिल्लौर में 14/04/2023 को 8.30 बजे से 15/04/2023 के 8.30 बजे तक और देवगढ़, अंगुल, बौध, झारसुगडा़, संबलपुर, सुंदरगढ़, क्योंझर, और मयूरभंज जिलो में दिन के 8.30 बजे से 15/04/2023 तक लू की लहर चलने की संभावना जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उल्लिखित जिलो के संबंध में पीली चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से बचाव करने के उपाय करने की सलाह दी गई है। इन क्षेत्रों में आम जनता के लिए गर्मी सहनीय हो सकती है किंतु बुजुर्गो, शीशुओ, और बच्चों के लिए स्वस्थ संबंधी समस्या की चिंता जाहिर की गई है। इन क्षेत्रों के जनता को सलाह दी गई है कि अतिआवश्यक स्थिति में बाहर जाना पडे़ तो ही जाएं। बाहर जाते समय गर्मी से बचने के आवश्यक उपायो को अपनाए।