एक अचेत अंजान ब्यक्ति की मदद के लिए आगे आया चिकित्सा विभाग

एक अचेत अंजान ब्यक्ति की मदद के लिए आगे आया चिकित्सा विभाग

अनुराग अचार्य (तालचर)

तालचर थाना अंतर्गत तालचर कालेज के निकट एक अंजान ब्यक्ति अचेत अवस्था में कई दिनो से अकेला सोया हुआ था। स्थानीय लोगो ने यह देख अपराह्न   प्राया:1.30 बजे 108 एम्बुलेंस को फोन पर इसकी सूचना दी।जिसके बाद एम्बुलेंस उक्त ब्यक्ति को स्थानीय मंडपाल अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राप्त सुचना के अनुसार उक्त ब्यक्ति अभी भी अचेत अवस्था में चिकित्साधीन है,उनके स्वास्थ्य में सुधार ना होने से उन्हे जिला मुख्य चिकित्सालय स्थानान्तरित कर दिया गया है।वे किस तरह इस अवस्था तक पहुँचे ,उनका परिचय या पता-ठिकाना अभी तक पता नही चल पाया है।