उत्कल दिवस पर रिलीज हुई मो ओडिशा
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
"मो ओडिशा" शीर्षक गीत में कालाहांडी के रियान दिलीप का योगदान ।ओडिशा के 30 जिलों के 30 लोगों की आवाज के साथ रिलीज होने वाले गीत "मो ओडिशा" में कालाहांडी के जाने-माने गायक रियान दिलीप शामिल हुए हैं।
वह कालाहांडी जिले के कार्लामुंडा़ प्रखंड़ अंतर्गत रेगड़ा ग्राम पंचायत के रेगड़ा गांव के निवासी हैं। स्थानीय लोग उन्हें जूनियर कुमार सानू के नाम से संबोधित करते है। यह गीत 1 अप्रैल को उत्कल दिवस के अवसर पर अर्थात आज जारी किया जाएगा। गीत सूर्य महापात्रा द्वारा रचित हैं और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक गुडली रथ द्वारा संगीत दिया गया है।





