अग्नि पीडितो के मदद के लिए आगे आई संस्था

अग्नि पीडितो के मदद के लिए आगे आई संस्था

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

गोपबंधु मानव कल्याण समिति की ओर से आगजनी पीडित परिवारों को सहयोग।

तालचर के एक प्रमुख स्वयंसेवी संगठन गोपबंधु मानव कल्याण समिति ने अग्नि पीड़ितों को सहायता प्रदान की है।  बनरापाल प्रखंड के झारसिंघा गांव में शिशिर स्वाई के तीन घरो में आग लग गई जिससे सारा घर जलकर स्वाहा हो गया। 
संस्थान के सदस्यों ने आगजनी के शिकार हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और गांव के अशोक साहू और शिवप्रसाद साहू की उपस्थिति में साड़ी, लुंगी, तौलिया, बच्चों के कपड़े, कंबल, खाना पकाने के बर्तन, किराने का सामान और सब्जियां प्रदान की।
 इस  कार्य में संस्थान के राहत संपादक भगवान स्वैन और प्रणबंधु परिडा़ ने योगदान दिया।  शिशिर स्वाईं के घर में गुरुवार के दिन शादी हो रही थी, जहाँ बम फोडे़ जाने से वहाँ आग लग गई ।  ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दिए जाने पर दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुँच कर आगपर काबू पा लिया।