मिशन आसरा आरंभ करेगी एक और मानसिक रोग निवारण केंद्र
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
मिशन आसरा का वार्षिकोत्सव
जिला प्रशासन अंगुल खनिज कोष एवं पिपुलफर्म के संयुक्त प्रयास से पिछले तीन वर्षो से कार्यरत चंपापोषी मार्ग स्थित मिशन आसरा परिसर में तृतीय वार्षिकोत्सव आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नारायण महापात्र, जिला समाज मंगल अधिकारी आलम बरूआ, नारी सुरक्षा अधिकारी पुर्णवासी रथ, तालचर थाना अधिकारी श्रीनिवासन सेठी, जिला खनिज कोष के साजित अंसारी, तालचर अस्पताल के डा.नंदकिशोर साहू, अन्य बुद्धिजीवी एवं पत्रकारो ने अपना योगदान दिया और केक काटकर मिसन आसरा के आश्रितो को प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर मिशन आसरा के आश्रितो एवं कर्मचारीयो द्वारा विभिन्न प्रकार के सासंकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस केंद्र में मानसिक रुप से बीमार कुल 68 महिलाओं की चिकित्सा की गई, एवं आगामी दिनों में इस संख्या में बढोत्तरी कर 75 से 100 मानसिक रूप से बीमार महिलाओ की चिकित्सा का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही संस्था की ओर से मानसिक रूप से बीमार पुरूषो के लिए भी अंगुल जिला में एक केंद्र आरंभ किया जाएगा। जिसकी घोषणा जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने अपने वक्तव्य में की।
इस कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय कर्मचारी एवं मिसन आसरा के कर्मचारियों द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के शेष में पिपुलफार्म के मुख्य कार्यकारी परिचालक संजय जेठी सभी अतिथियो का धन्यवाद अर्पण कर सभा समाप्त की।





