8 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल में नर्स

8 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल में नर्स

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तलचर के एमसीएल नेहरू शताब्दी अस्पताल में कार्यरत सभी नर्सों ने अस्पताल के समक्ष 8 सूत्रीय मांग रखी है.  जिस कॉलोनी में नर्सें रहती हैं, वहां घर में कोई नहीं होने पर दरवाजे तोड़कर चोरी कर ली जाती है। और कोई उपाय न होने से नर्सें डर के साए में दिन काट रही हैं।  आज नर्सो ने कालोनी में उचित रोशनी, सीसीटीवी लगाने और 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  हालांकि बार-बार इसकी शिकायत करने के बाद भी एमसीएल के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ,जिससे कार्यरत नर्सों की ओर से असंतोष बढ़ता जा रहा है.  हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप, यह पाया गया है कि रोगी देखभाल बाधित हो गई है।