6 घंटे के भीतर पकडाया चोर चोरी का सामान बरामद
सुमित जायसवाल (व्यौरोचीफ)
रायगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले कोतमरा के सरपंच अमीन कुमार पटेल (उम्र 53 वर्ष) द्वारा पुसौर थाने में ग्राम कोतमरा के मुक्तिधाम से 03 नग लोहे का एंगल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की गई।
पुसौर पुलिस के सक्रिय सूचनातंत्र पर जांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहरसिंह का दिलचंद नट (33 साल) को क्षेत्र में संदिग्ध घूमते देखा गया है । तत्काल पुसौर पुलिस ने संदेही दिलचंद नट को हिरासत में लिया गया जिससे मुक्तिधाम में लगे लोहे के एंगल चोरी के संबंध में पूछताछ किये जाने पर चोरी करना स्वीकार किया ।आरोपी की निशानदेही पर 3 लोहे का एंगल जिसकी कीमत ₹9,000 आंकी गई है। चोरी के मामले 6 घंटे के भीतर माल मुल्जिम की पतासाजी में निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक शंभु पाण्डेय, आरक्षक चंद्रशेखर लोधा, लक्ष्मी पटेल, नवधा भैना की अहम भूमिका रही है ।
यह घटना 19/02/2023 की है।





