लुकुमबेडा़ पंचायत में दूसरी बार हाथियों का ताडंव

लाकडाउन की मार झेल रहे यह किसान बेमौसम बारिष से फसल नष्ट होने से ऐसे ही कमर टूटी हुई थी ऊपर से हाथियों द्वारा फसल नष्ट कर देने से इन्हे आर्थिक नुकसान हो रहा है जिससे ये किसान भविष्य में कर्ज की बोझ तले दब सकते है।   

लुकुमबेडा़ पंचायत में दूसरी बार हाथियों का ताडंव

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले लुकुमबेडा़ पंचायत स्थित कुंदरूगुटू ग्राम में  हाथियों के दल ने लगभग 50 क्विंटल की शब्जी की फसल को नष्ट कर दिया, इनमें से कुछ हाथियों ने आहार बनाया तो कुछ कुचल डाले। 

स्थानीय ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार -गुरूवार की रात जंगल से लगे गाँव कुंदरूगुटू में अट्ठारह हाथियो के दल ने खेत में लगी शब्जियो के फसल को नष्ट कर दिया इनसे से कुछ परिमाण में शब्जियो को हाथियो के दल द्वारा खा लिया गया तो कुछ फसल हाथियो के पैरो तले रौदे जाने से नष्ट हो गए। 

कुंदरूगुटू निवासी रमेश ओराम की टमाटर, बीन्स, और आलू की खेती हाथियों की भेंट चढ़ गई। रमेश ओराम से मिली जानकारी के अनुसार बाजार ले जाने के लिए खेत में तोड़कर रखे गए और पौधो में लगे 10 क्विटल टमाटर, खेत में लगे 20 क्विटल के करीब आलू, और लगभग 2 क्विटल बीन्स हाथीदल द्वारा खा ली गई। 

इसी तरह आसरू गंझू और रमेश ओराम के खेतो में  लगा आलू हाथियो ने खोद कर खा ली जो खा न पाए वह आलू हाथियो के पैरो तले रौदे जाने से बर्बाद हो गए। हाथियों की भेट चढ़ी खेत में लगे आलू तैयार होने पर 50 क्विटल से अधिक होता। 

 अभी हाल ही में 4-5 फरवरी की रात लुकुमबेडा़ पंचायत के लुकुमबेडा़ मैदानटोली के नंदीप लुगुन के घर की दीवार तोड़कर हाथी ने घर में रखा चावल और धान खा गया था। 