35 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति : आबकारी विभाग
राउरकेला आबकारी विभाग के कर्मचारी गश्त और जाँच के दौरान बाजार में एक महिला द्वारा महुआ से निर्मित शराब को अवैध रूप से बेचते हुए पाया। जिसपर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त किया गया है।
घटना दिनांक 22.4.23 की है। आबकारी सहायक निरीक्षक श्रीधर महान्ती अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त एवं जाँच कार्य से राउरकेला के आमबगान स्थित झारखंडी बाजार में गए थे। जहाँ उन्होने शिवानी ओराम नामक महिला जो बीरमित्रापूर के कारीछपर गाँव की रहने वाली है, को 35 लीटर देशी शराब के साथ पाया।
आबकारी विभाग के कर्मचारी उक्त महिला को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर राउरकेला न्यायालय में पेश किया है। उक्त महिला के पास से एक साइकिल और 35 लीटर अवैद्य देशी शराब जब्त किया गया है।





