3 अवैध पशु वाहकों द्वारा जब्त की गई पिकअप वैन से 30 मवेशी बरामद किए गए
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर: तालचेर प्रखंड के संतपाड़ा के पास 3 पिक वैन से 30 से अधिक मवेशियों को रेस्क्यू किया गया।पिछले कुछ दिनों से जहां अंगुल क्षेत्र से नियमित रूप से मवेशियों की तस्करी हो रही है, वहीं पुलिस कई मवेशी चालकों पर नकेल कस रही है, लेकिन पशु माफिया मवेशीयो के अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। देर रात कुछ स्थानीय युवकों को इस बात की जानकारी हुई कि विभिन्न अंचलो से भलन चौक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते गुजर रही तीन पिकअप वैन में अवैध मवेशी लदे हुए हैं।स्थानीय युवको ने इसकी सूचना स्थानीय सरपंच सहदेव साहू को दी। सरपंच श्री साहु द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय थाना में दी गई।
तद्नुसार तालचेर थाने को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बजरंगदल कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वैन को पकड़ने में सफल रही। लेकिन चालाकी से वाहन चालक सबकी आंखो में धूल झोककर चतुराई से वहां से भाग निकला। उन्होंने करीब 30 मवेशियों को बचाया। हिंदू समुदाय के लोगों ने इन सैकड़ों अवैध मवेशीयो के काले कारोवार की कड़ी निंदा की है, और बौद्धिक हलकों में यह सवाल खड़ा हो गया है कि गौ संरक्षण कानून कब लागू होगा?





