20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
पूसौर थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में ग्राम भ्रमण के दौरान पुसौर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरपाली गाँव के मैदान में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है । सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर दविश देकर संदेही नेहरू लाल बघेल को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिये प्लास्टिक जरकिन में रखे शराब के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस टीम ने आरोपी नेहरू लाल, पिता बैशाखू बघेल, उम्र 37 वर्ष, साकिन नावापारा, थाना कोतरारोड, हाल मुकाम बरपाली, थाना पुसौर ,के कब्जे से मिला करीब 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है । आरोपी पर पुसौर थाने में धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, मनमोहन बैरागी, आरक्षक दिलीप सिदार, दिनेश गोंड, अखिलेश कुशवाहा, खिरोद भोय और महिला आरक्षक सुमन बरेठ की अहम भूमिका रही है ।





