162 किलो गांजा के साथ कार जब्त चालक गिरफ्तार
सुशांत मलिक (संवाददाता)
कालाहांडी जिले के एम रामपुर थाना की पुलिस ने 162 किलो गांजा के साथ एक जीप ज़ब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाहांडी ज़िले के एम रामपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक जीप से 162 किलो गांजा ज़ब्त किया है। और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की तस्करी के पीछे दूसरे लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। पुलिस के अनुसार उन्हें भरोसे मंद सूत्रों से जानकारी मिलने पर, सिद्दिमपाड़ा के पास नाकाबंदी की। उस समय,एक सफेद जीप वहा पहुंची जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 04 एल भी 7002 है। जीप को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने गाड़ी का पीछा करके उसे रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एनडीपीएस के सभी प्रक्रिया को पूरा करते हुए, कार्यनिर्वाही दण्डाधिकारी, और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जीप की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, डिक्की से 10 प्लास्टिक बैग में छिपाकर रखा गया 162 किलो गांजा ज़ब्त किया गया। घटना में इस्तेमाल की गई जीप और एक मोबाइल फ़ोन भी पुलिस द्वारा ज़ब्त कर लिया गया है।और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान राजामुंडा गांव के इंद्र साहू , उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एम रामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (b)(।।)(C), के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, वहीं कालाहांडी पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में अवैध ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।





