15 दिनों से स्कूल में नहीं आए शिक्षक तो ग्रामीणो ने जड़ दिया ताला
शुसांत मल्लिक (संवाददाता)
ओडिशा में कालाहांडी जिला के करलामुंडा प्रखंड अंतर्गत आनेवाले पुरकेला पंचायत केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछले पंद्रह दिनों से अध्यापको की अनुपस्थिति के कारण अध्यापन कार्य नही हो पा रही है।
छात्रों को पढ़ाई में हो रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया।इस विद्यालय में कुल 119 विद्यार्थी,और दो अध्यापक है।
आज छात्रों को विद्यालय के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बैठा देखकर वहाँ गांव के लोगों सहित कई अभिभावक व स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनीता साहू एवं सरपंच समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।इस बिषय को लेकर ग्रामीणो द्वारा प्रखंड़ शिक्षाधिकारी के साथ संपर्क करने के फलस्वरूप सहायक प्रखंड़ शिक्षाधिकारी सहदेव सोना,मौके पर उपस्थित होकर मीडिया को जानकारी दी कि ग्रामीणो के साथ बिचारबिमर्श कर इस समस्या का सामाधान करने के लिए निर्णय लिया गया है। बच्चों को खाने के लिए बिस्कुट दिया गया और स्कूल का दरवाजा खुलवाया गया।
क्लस्टर संसाधन केंद्र समन्वयक सीआरसीसी अंत्यारामी मल्लिक ने स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर तत्काल समस्या का समाधान कर शिक्षक नियुक्त किया। इस घटना ने जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। मोटी संख्या में वेतन लेने वाले सरकारी अध्यापको की लापरवाही और शिक्षा पर सरकार द्वारा खर्च किए जाने वाले करोडो रुपये की किस तरह बर्बादी हो रही है इसका जीवंत उदाहरण है जिले का यह सरकारी स्कूल।





