घोघड़ धाम आकर हर्षित हुए शिवभक्त

घोघड़ धाम आकर हर्षित हुए शिवभक्त

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सावन के तीसरे सोमवार को घोघड धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़ 50,000हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर के निकट घोघड धाम  एक पुरातन भगवान भोलेनाथ अर्थात शिव धाम है जहां पश्चिम बंगाल झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा के विभिन्न स्थानो से भक्त गण प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में वेदव्यास त्रिवेणी नदी से जल उठा कर घोघड़ धाम पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं।

आपको बता दें कि 2 वर्ष कोविड-19 को लेकर भक्तों द्वारा घोघर धाम में जलाभिषेक नहीं की गई थी इस वर्ष घोघर धाम में भक्तों को जलाभिषेक करने की अनुमति दी गई है जहां तीसरी सोमवार को भक्तों की अपार भीड़ शंकर भगवान पर जलाभिषेक करते देखे गए वही राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी आर.एन यादव द्वारा भक्तों को खीर वितरण एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। राजगांगपुर रेलवे स्टेशन से ही सभी भक्तगण उतर कर घोघड धाम  को जाते हैं एवं जलाभिषेक कर पुनः राजगांगपुर स्टेशन से अपने गंडतव्य को जाते हैं।