होली पर शांति शृंखला बनाए रखने के लिए पुलिस ने उठाए शक्त कदम
सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
होली पर्व से पहले शहर एवं तहसील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के निगरानीशुदा, गुण्डा बदमाशों तथा आदतन झगड़ा, मारपीट में संलग्न रहने वाले तत्वों पर कडी़ नजर रखने उनकी जाँच पड़ताल करने
होली के दौरान किसी प्रकार की शांति व्यवस्था में खलल न पैदा करने की हिदायत देने निर्देशित किया गया है । निर्देशों पर आज जिले के सभी थानाक्षेत्र में पुलिस अधिकारीगण बदमाशों के घर जाकर उनका जाँच किया गया और उनके वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेकर उन्हें विवादों से दूर रहने की हिदायत दिया गया है और क्षेत्र में संदेश दिया गया कि होली का पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से मनावे ।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस के साथ सभी प्रभारियों को वाहन चलाते समय मोबाइल में बात करते वालों, तेज हार्न, मॉडिफाई साइलेंसर, तीन सवारी और एनालाईजर से दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों के जांच और नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । सभी प्रमुख चेकिंग पॉइंट में वाहन चालकों की जांच किया जा रहा है ।





