हृषिकेश रे कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित
प्रेस विज्ञप्ति
राउरकेला के छेंड स्थित हृषिकेश रे कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से स्वच्छसेवी संस्थान आदर्श, महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना एवंजागरूकता शिविर का आयोजन राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा किया गया था।
इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्रो भाबेश चंद्र साहू ने की, अधिवक्ता गरिमा जदी ढोलकिया और पत्रकार विवेकानन्द दास कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि थे।

अतिथियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय नशीली पदार्थो/दवाओं का सेवन न करने तथा सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी। लापरवाही से वाहन न चलाने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर जोर दिया। आदर्श संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक विद्याधर त्रिपाठी ने शिविर के लक्ष्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता जरूरी है। सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली
कार्यक्रम के संचालन में श्री अजय सुन्दरया, श्री ज्योतीश कुमार दास एवं अन्य ने सहयोग किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।





