हमारा संकल्प नशा नहीं जीवन कार्यक्रम आयोजित

हमारा संकल्प नशा नहीं जीवन कार्यक्रम आयोजित

सरोज महाराणा (रिपोर्टर) 

भद्रक आबकारी विभाग की ओर से हमारा संकल्प नशा नहीं, जीवन कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम भद्रक जिला के बासुदेवपुर में आयोजित किया गया था। आबकारी विभाग ने स्थानीय पंचायत समिति मिशन शक्ति सभा भवन में "हमारा संकल्प नशा नहीं, जीवन कार्यक्रम" नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता सभा में अमिय पाणिग्रही के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड़ अधिकारी तन्मिता कर, तहसीलदार प्रियब्रत दास, थाना प्रभारी लोपामुद्रा नायक, बासुदेवपुर आबकारी विभाग निरीक्षक मधुसूदन साहू और भारप्राप्त अधिकारी नटवर मलिक ने कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को नशे के खतरे, नशे से समाज को होने वाले नुकसान और नशीली दवाओं के सेवन के दुषपरिणामों के बारे में जागरूक किया।

आबकारी अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए सरकार मिलावटी, जहरीली और तस्करी की शराब की बिक्री को पूरी तरह से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है,तो दूसरी ओर मीडिया के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया कि "हमारी कोशिश यही रहेगी कि शराब पर पूरे ओड़िशा में पावंदी लगाई जाए "उन्होने कहा कि शराब से युवा पिढी़ का भविष्य वरबाद हो रहा है, वही शराब घरेलू कलह का कारण भी बन रहा है।

अतिथियों ने अपने भाषण में कहा कि समाज में नशा मुक्त अभियान सभी के सहयोग से सफल हो सकता है।इस कार्यक्रम में आबकारी विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।