हाथी के हमले से बृद्धा घायल
देवमनी माहतो (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत बारीलेप्टा पंचायत क्षेत्र में आनेवाले टांगरपाली गाँव में बारजो माहतो नामक 55 वर्षिया बृद्धा हाथी के आक्रमण से बाल बाल बची, जान तो बच गई पर पाँव घायल हो गया,फिलहाल इलाज जारी है।
परिवार वालो और बारजो माहतो ने साराँश दैनिक को बताया की बीते 15 फरवरी की प्राताः लगभग पाँच बजे घर से निकलकर शौच को गई थी, नित्यकर्म करके जब घर वापस लौटी तो घर के पास से गुजर रहे एक हाथी ने उसके पाँव को अपने सूंड़ से पकड़ लिया बृद्धा का पुत्र यह देख अपने माँ को हाथी के चंगुल से छुडा़ने के लिए उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खिचने लगा। ऐसे में बारजो माहतो का पाँव घर की दहलीज के बाहर और धड़ अंदर की ओर था।
इस खीचातानी में बृद्धा का पाँव घायल हो गया, जिससे उन्हे अस्पताल लेजाना पड़ा। अब वो चिकित्साधीन अवस्था में अपने घर पर है।





