हाथी के हमले से टूटा घर बाल बाल बचे चार लोग
हरहर शम्भू (मुख्य संपादक)
नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ पंचायत के लोकडु टोली में रविवार,सोमवार की रात एक घर को एक जंगली हाथी द्वारा तोड़ दिया गया। यह घर लोकडुटोली निवासी शुकरा ओराम का है।
घरवालो से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आधी रात 1 बजे की है।
हाथी द्वारा घर के जिस दीवार को तोड़ा गया उस दीवार के पीछे शुकरा ओराम के बच्चे और दामाद मिलाकर चार लोग सो रहे थे। हाथी आने की आवाज सुनकर उनकी निद्रा भंग हुई, और वे चारो खाट छोड़ कर भाग खड़े हुए जिससे हाथी के हमले से चारो बाल बाल बच गए।
उनमें से एक ने किसी को फोन कर मदद मांगी और गांव के लोगों द्वारा हाथी को वहाँ से भगाया गया।
नुआगाँव प्रखंड़ जंगलो से घिरा है,इस प्रखंड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर हाथी के हमले की खबर आती रहती है। इस क्षेत्र में हाथी कभी फसले चट कर जाते है, तो कभी हाथी के हमले से लोगों की मृत्यु हो जाती है, तो कभी घर टूटता है।ऐसे में सवाल उठता है कि यहाँ लोगों की,उनके घरों की, और फसलों की सुरक्षा कैसे हो।





