हमीरपुर में हाथी होने का अफवाह

हमीरपुर में हाथी होने का अफवाह

कभी कभी कुछ अफवाहें प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन जाती है, ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें राउरकेला के वन विभाग अधिकरी से लेकर कर्मचारियों की अच्छी खासी कसरत करवा दी। यह अफवाह था हमीरपुर में जंगली हाथी देखे जाने का। 

जिला वन अधिकारी ने इस अफवाह का खंडन करते हुए मीडिया को यह जानकारी दी है कि -- "कुछ स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुछ मीडियाकर्मियों ने हमीरपुर क्षेत्र में हाथी की आवाजाही के बारे में शिकायत की है, लेकिन हमारी रिपोर्ट के अनुसार हाथी की ऐसी कोई गतिविधि नहीं देखी गई है। ड्रोन के माध्यम से भी इसकी पुष्टि की गई, लेकिन हाथी की आवाजाही के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि हाथी की आवाजाही के बारे में दुष्प्रचार न करें। मेरे कर्मचारी स्थिति को संबोधित करने के लिए काम पर हैं।"

उन्होने वन विभाग के कर्मचारीयों की एक तस्वीर भी शेयर की है जो स्थिति का जायजा लेने हमीरपुर गए थे।