सुकमा में नक्सली हमला एक जवान शहीद

सुकमा में नक्सली हमला एक जवान शहीद

नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)

सुकमा जिले के डुब्बाकोटा क्षेत्र में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में कोबरा 222 बटालियन का जवान शहीद हो गया है।

घटना के बाद पुलिस की बैकअप पार्टी घटना स्थल की सर्चिंग कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुब्बाकोटा के नए केम्प में सीआरपीएफ कोबरा 222 बटालियन के साथ माओवादियों की मुठभेड़ में जवान सुलेमान शहीद हो गया है ।शहीद जवान केरल राज्य का निवासी है।

घटना की विस्तार से जानकारी आनी अभी बाकी है।