हमारे विद्यार्थी हमारा गौरव
बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले जोडा़बांध प्राथमिक विद्यालय में हमारे विद्यार्थी हमारा गौरव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 11 विद्यालयो के विद्यार्थीयो ने भागीदारी की। इन 11 विद्यालयो में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, एवं उच्च विद्यालय के छात्र शामिल है।
अध्यापको ने बताया कि हमारे विद्यार्थी हमारा गौरव कार्यक्रम का मक़सद यही है कि हमारे विद्यार्थीयो को हम ऐसी शिक्षा प्रदान करे कि भविष्य में हमे इनपर गर्व महसूस हो। विद्यार्थीयो को हर क्षेत्र में निपुण करने की हमारी कोशिश है।
इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थीयो के लिए कला, वाद-विवाद, गीत-संगीत व अन्य प्रतियोगीताएं आयोजित की गई थी। इन प्रतियोगिताओ में बिजयी प्रत्याशी को अध्यापको द्वारा पुरस्कृत किया गया।





