हनुमानगढ़ी के पूज्य संत राजू दास महाराज का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया
अयोध्या।
हनुमानगढ़ी के पूज्य संत राजू दास महाराज का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हनुमानगढ़ी स्थित नवनिर्मित मंडपम में बड़ी धूमधाम से संत राजू दास के चाहने वाले नवयुवकों ने केक काटकर उपहार भेट कर मनाया जन्मदिन। हनुमानगढ़ी के पूज्य संत राजू दास के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का का ताता लगा रहा। अयोध्या ही नहीं कई राज्य व कई जनपदों से संत राजू दास के चाहने वाले अयोध्या पहुंचे और उनको उपहाए भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। वही समाजसेवी शुभम सिंह भी अपने लाव लश्कर के साथ हनुमानगढ़ी के मंडपम स्थित कार्यक्रम के पहुंचकर संत राजू दास को माला पहनाकर उनको जन्मदिन की बधाई देकर उपहार भेंट किया और उनके लंबी आयु दीर्घायु सतायु होने की ईश्वर से कामना किया। वही संत राजू दास के चाहने वालों ने कहा कि पूज्य संत राजू दास हिंदुत्ववादी विचार धारा के नेता है। और हिंदू हृदय सम्राट भी हम लोग उनको कहते हैं। आज ऐसे संत के जन्मदिन में हम लोग उपस्थित हुए ये हम लोगों का सौभाग्य हम लोग राजू दास महाराज को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते है।





