हत्या या आत्महत्या संदेह के घेरे में दुकान प्रबंधक की मौत

हत्या या आत्महत्या संदेह के घेरे में दुकान प्रबंधक की मौत

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

केंद्रपाड़ा आयतपुर निवासी ध्यान रंजन भद्र (बाबू) 6 साल से तालचेर सदर थाना अंतर्गत हटोतोटा, में गणपति प्लाइवुड की दुकान में कार्य करता था। उसकी शादी चार महीने पहले हुई थी।  भगवान की लीला देखिए कि पत्नी के हाथो की मेहँदी अभि ठीक से छूटी भी न होगी और पति की असामान्य मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।  कल दुकान में काम करने के बाद वह जिस घर में रहता था वहां खाना खाकर सो गया।  आज सुबह उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया और उसे बुलाया।  लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उस लोगो ने मालिक को इसकी जानकारी दी।  मालिक के वहां पहुंचने और पुलिस और अपने परिवार को सूचित करने के बाद, उस लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो ध्यान रंजन भद्र को गले में फंदा डालकर पंखे से लटका हुआ पाया और उसके पैर पूरी तरह से बिस्तर से लगे हुए थे।  यहां कई अनुत्तरित प्रश्न लोगों के मन में उमड़ते हुए सुने जा रहे थे।
ऐसा कहा जाता है कि उसने इतना बड़ा कदम उठाया, इसका कारण  मालिक द्वारा वेतन न देने के कारण हो या परिवार के बोझ के कारण।  ऐसे में यहां सवाल उठता है कि अचानक इस युवक को क्या हो गया, उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस पर कई हलकों में सवाल खड़े हो गए हैं और कहा जा रहा है कि वैधानिक जांच होने पर असली सच्चाई सामने आ जाएगी।