सड़क हादसे में एम्बुलेंस चालक कि मौत
गंगाधर शा ( संवाददाता )
बडगांव - सुन्दरगढ़ जिले के बडगांव ब्लाक में ब्लाक कार्यालय के पास हुए एक सड़क हादसे में मौके पर ही चालक कि मृत्यु हो गई |प्राप्त सुचना के अनुसार बडगांव में ब्लाक कर्यालय के समीप एम्बुलेस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई ,यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एम्बुलेंस चालक कि मृत्यु हो गई और एम्बुलेंस में सवार ब्यक्ति घायल हो गया |
ट्रक ने एम्बुलेंस को चालक कि तरफ से ठोकर मारी है जिससे एम्बुलेंस चालक बुरी तरह जख्मी हो कर मौके पर ही दम तोड़ दिया और एम्बुलेंस में सवार ब्यक्ति घायल हो गया | सुचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय चिकित्सालय ले कर गई और मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर घटना कि छानबीन में जुट गई है |





