लइकेरा प्रखण्ड अंचल में मनी योग दिवस

लइकेरा प्रखण्ड अंचल में मनी योग दिवस
लइकेरा प्रखण्ड अंचल में मनी योग दिवस

विश्व योग दिवस के अवसर पर झारसुगुड़ा जिले के लईकेरा प्रखण्ड  अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर विश्व योग दिवस मनाया गया, जिसमें शामिल हैं , थाना, ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, ग्राम पंचायत कार्यालय , सरकारी और नीजी  संस्थानों, लइकेरा के ग्राम पंचायत परिसर आदि स्थानो में विश्व योग दिवस मनाया । जिसमें कार्यकारी अधिकारी दुष्यंत पुजारी, ग्राम विकास अधिकारी पुष्पांजलि भुये, आपूर्ति अधिकारी निमाई चरण नाइक, सीआरपी रश्मि राणा, आंगनवाड़ी कर्मी, चपरासी युधिष्ठिर सा, आकाश धनगुना शामिल हुए। इस मौके पर लोगों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवन शैली के लिए इसके फायदों के बारे में जागरूक किया गया।