स्वास्थ्य सचिव का सुंदरगढ़ दौरा
राउरकेला: राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव असबथी.एस आज सुंदरगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और पहले दिन राउरकेला सरकारी अस्पताल और राजगांगपुर में विभिन्न परियोजनाओं का दौरा किया।
उन्होंने सबसे पहले राउरकेला सरकारी अस्पताल के वहिर रोगी विभाग, सामान्य अस्पताल, बाल एवं प्रसूति विभाग, प्रुस्टी पुनर्वास केंद्र का दौरा किया और मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने अस्पताल परिसर में भोजन केंद्र में खाना भी खाया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
इसी तरह, उन्होने राजगांगपुर के जगरपुर गांव का दौरा कर वृद्धावस्था भत्ता, विधवा भत्ता ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों से बात की।इस दौरे के दौरान जिला मजिस्ट्रेट मनोज सत्यवान महाजन, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राउरकेला आशुतोष कुलकर्णी, विकास अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सुरंजन साहू, पानपोस उपजिला मजिस्ट्रेट विजय नायक सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।





