म.रामपुर उरलदानी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
भारत सरकार युवा मामले एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र की ओर से कालाहांडी जिला के म. रामपुर प्रखंड में प्रशासन एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बी. 64 बाटालिंयंस ने मिलकर भारत माता एवं वीर जवानो के नाम के नारे के साथ कैम से उरलदानी गांव तक परिक्रमा कर शहीद रेंडो़ माझी प्रतिमा प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पौधारोपण, पंच प्राण की शपथ लेना, मिट्टी एकत्र करना, मिट्टी को नमन,बीरो का बंदन करने के कार्यक्रम के बाद बटालियन के प्रमुख जी.नवी, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सनत कुमार साहू ने नबी, सहायक महाविद्यालय एवं सभी बटालियन की उपस्थिति में शहीद रेंडो़ माझी के परिवार का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उरलादानी की सरपंच सुप्रिया माझी गोपबंधु युवा संघ के अध्यक्ष चंदन जेना, संपादक अनिल परसेठ, कलारुद्र युवा संघ के कुशुरला हजारीपाड़ा के कार्यकर्ता मेलिनिधि साहू, हेमंत साहू, सनथ कुमार साहू, विकास डिग्री कॉलेज, भवानीपटना के प्राचार्य श्री डॉ. सुप्त कुमार जैन, विकास नर्सिंग कॉलेज भवानीपटना की प्रिंसिपल श्रीमती के. जयश्री, श्री तरूण मंडल और विकास डिग्री कॉलेज के अध्यापक प्रीतम नाग समेत सीइरपीएफ बी. 64 बटालियन के सभी जवानों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया है।





