पंचायत कार्यालय में अग्निकांड़ राजनैतिक हिंसा का संदेह

पंचायत कार्यालय में अग्निकांड़ राजनैतिक हिंसा का संदेह

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

नव निर्वाचित सरपंच एवं समिति सदस्य के दायित्व ग्रहण से पहले पंचायत कार्यालय में आगजनी की घटना। 
ओडिशा के अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले तालचेर प्रखंड के बिक्रमपुर थाना क्षेत्र के तेंटूलेइ ग्रामपंचायत कार्यालय में आगजनी की गई है, लोगो के मन में यह आशंका है कि यह राजनैतिक हिंसा हो सकती है। 
यह आगजनी पंचायत कार्यालय में लगी बत्ती को तोड़कर पंचायत गृह में पेट्रोल डालकर आग लगाने से हुई है। जिससे कार्यालय में रखा जरुरी दस्तावेज, कागजात, जल कर राख हो गया व अन्य सामग्री अग्नि की भेंट चढ़ गए।
इस आगजनी से पंचायत कार्यालय में व्यापक क्षति हुई है। 
इसे तालचेर अंचल में पहला निर्वाचन हिंसा के तौर पर देखा जा रहा है। 
चलित माह की दस तारीक को नवनिर्वाचित सरपंच एवं समिति सदस्य अपना दायित्व ग्रहण करने वाले है, इससे पहले पंचायत कार्यालय में हुई अग्निकांड को राजनैतिक हिंसा माना जा रहा है,  अंचल वासियों की मांग है कि प्रशासन की ओर से इस घटना की जांच कर संबंधित लोगो पर कडी़ कारवाई की जाए।