स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले कांकीली ग्रामपंचायत के भारती उच्च विद्यालय में एक प्रखंड़ स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया ।  
इस स्वास्थ्य मेले में प्रसूति, स्त्री रोग, नशीली दवाओं की लत, त्वचा और हर्बल दवा से लेकर सभी बीमारियों की रोकथाम के लिए मुफ्त चिकित्सा जांच और दवाएं प्रदान की गईं।  
चिकित्सको ने लोगो को इस बात कि जानकारी दी की बच्चे के जन्म से पहले मां को क्या खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए, इस दौरान चिकित्सको ने स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व को भी समझाया और बच्चे की देखभाल कैसी होनी चाहिए इस बात की भी जानकारी दी।  
यहाँ आनेवाले लोगो के लिए टिकटों की व्यवस्था की गई थी,  जिन्हें स्वास्थ्य समस्या थी उन्होने अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को अपने चिकित्सक से परामर्श किया, और उनसे निपटने के तरीके के बारे में सलाह मांगी।  

कार्यक्रम में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।  
स्वास्थ्य क्षेत्र में किस प्रकार लोगो को उत्तम सेवा प्रदान किया जाएगा इस बिषय को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के लिए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के जैसे ही यह एक अन्यतम कार्यक्रम है। 
इस कार्यक्रम में ढे़कानल सांसद महेश साहू, विशिष्ट अतिथि तालचेर विधायक ब्रज किशोर प्रधान, अंगुल जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. त्रिलोचन प्रधान, तालचेर के उप जिलाधिकारी विश्वरंजन रथ,उपजिलापाल विश्वरंजन रथ, सामुदायिक विकास अधिकारी शिव मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष हेमलता मोहंती उपस्थित थे.  स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष व स्थानीय सरपंचों ने भाग लिया।
इस मैले में स्वास्थ्य सलाह के अलावा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।