टीकाकरण केन्द्रों पर लोग रात से लगा रहे है लाईन
राजीव कुमार ( संवाददाता )
कोरोना वैक्सीन के लिए लोग लगा रहे है वैक्सीन सेंटर के चक्कर पर मिल नहीं पा रही है वेक्सीन |
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा ब्लाक अंतर्गत सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेक्सीन लेने आये लोंगों ने सारांश दैनिक के साथ अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि तीन-चार दिनो से वेक्सीन के लिए चक्कर लगा रहे है। वही कुछ लोगो का कहना था कि वैक्सीन ना लेने कि वजह से उन्हे कार्य क्षेत्र पर प्रवेश नही दिया जा रहा है, जिससे उनकी रोजगार पर असर पड़ रहा है।
टीकाकरण केन्द्रो पर आवश्यकता से अधिक लोग पहुँच रहे है। टीके की अपूर्ती सीमित होने के कारण टीकाकरण के लिए आए सभी लोगो को टीका उपलब्ध नही हो पा रहा है, जिसके कारण लोगो को बिना टीका लिए ही वापस लौटना पडता है। यहाँ कई लोग ऐसे भी मिले जो कई दिनों से टीका लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगा रहे है।





