छठ पर्व के अवसर पर महिलाओं में पूजा सामग्री वितरण
राष्ट्रीय बिहारी समाज की ओर से छठ पूजा को लेकर असहाय महिलाओं को साड़ी समेत पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला अंतर्गत राष्ट्रीय बिहारी समाज की ओर से 26 महिलाओं को साड़ी,सूप, और नारियल वितरण किया गया। छठ पूजा लोक आस्था और सद्भावना का पर्व है यहां लोग जाति धर्म भूल कर एक साथ छठ पूजा मनाते हैं इसलिए इसे महापर्व कहा जाता है राष्ट्रीय बिहारी समाज की ओर से रेलवे कालोनी फांडी के निकट में 26 महिलाओं को साड़ी सूप नारियल का वितरण किया गया जिसमें सिद्धार्थ लोहानी ,जय प्रकाश शर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा,का सहयोग रहा वही राष्ट्रीय बिहारी समाज के उड़ीसा प्रभारी उपेंद्र सिंह ,सुंदरगढ़ प्रभारी चंदन गुप्ता ,राउरकेला टाउन प्रभारी अभिषेक सिंह, मौजुदगी में वितरण किया गया। यह कार्यक्रम पिछले तीन सालों से किया जा रहा है।
छठ पूजा अब विश्वस्तरीय पूजा के रूप में तब्दील होती नजर आ रही है ऐसे तो हिंदू धर्म में दान ही सबसे बड़ा धर्म माना गया है जिसे देखते हुए राष्ट्रीय बिहारी समाज की ओर से हर वर्ष इस तरह की आस्था लोगों के बीच दान कर जताई जाती है आगामी 10 तारीख को संध्या आर्ग एवं 11 तारीख सुबह का अर्ग दिया जाएगा जिसको लेकर देशभर में पूरजोर तैयारियां देखने को मिल रही है।





