विद्यार्थीयो ने मांग पूरी करने के लिए सड़क पर कक्षा लगाई

विद्यार्थीयो ने मांग पूरी करने के लिए सड़क पर कक्षा लगाई

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

विद्यार्थीयो के लिए यातायात व्यवस्था न किये जाने से क्षुब्ध विद्यार्थीयो द्वारा कोयला खान की ओर जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर खान तक जानेवाली वाहनो को रोका गया। 

तालचेर में एमसीएल की ओर से विद्यार्थीयों के लिए विद्यालय जाने के लिए बस की व्यवस्था ना किए जाने से क्षुब्ध विद्यार्थीयो ने खान तक जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर वाहनो के यातायात को बाधित कर दिया है। 
विद्यार्थीयो द्वारा एमसीएल के विरूद्ध में मार्ग अवरूद्ध किए जाने का समर्थन करते हुए अभिभावक भी छात्रो के साथ खडे़ नजर आए। 

 सुबह के नौ बजे से लेकर मध्यान 12 बजे तक विद्यार्थी इस मार्ग पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही अंदाज में सड़क के ऊपर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए। 
मध्यान 12 बजे भुवनेश्वरी कोयला खान की ओर से प्रेषण प्रभारी रंजित कुमार प्रधान धरना स्थल पर पहुँच विद्यार्थीयो के लिए सप्ताह भर के अंदर ही बस की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके उपरांत अवरूद्ध मार्ग को खाली कर दिया गया। जिससे कोयला ढोने वाले वाहनो का यातायात हो पाया। 

इसपर अभिभावको का कहना है कि यदि आगामी दिनों में विद्यार्थीयो के लिए बस की व्यवस्था नही की गई तो पुनः विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।