स्वास्थ्य कर्मियों के धरना देने से मरीजो का स्वास्थ्य संकट में

स्वास्थ्य कर्मियों के धरना देने से मरीजो का स्वास्थ्य संकट में

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

ठेकेदार और प्रशासन चीर निद्रा में तीसरे दिन भी ठेका श्रमिकों का आंदोलन जारी। अस्पताल में मरीजों की देखभाल बाधित रही।
 तालचेर के मंडपाल अस्पताल में लगभग 20 लोग ठेका कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। इन लोगों को पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिलने की बार-बार विभागीय स्वास्थ्य अधिकारियों से शिकायत करने के बाद वे 3 दिन से हड़ताल पर चले गए और मंडपाल अस्पताल के सामने शांतिपूर्वक तरीके से धरना देकर बैठ गए। संबंधित ठेकेदार, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन गहरी नींद में सोय नजर आ रहे है।  इस वजह से मासूम मरीजों की स्वास्थ्य संकट में है।  स्थानीय आम जनता की मांग है कि जिलाधिकारी इस पर तत्काल ध्यान दें।