गाँजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

गाँजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

सूमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के जूटमिल पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ - ओड़िशा हाईवे से होते हुए रायगढ़ की ओर आ रही स्कूटी में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को काशीराम चौक के पास नाकेबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।जिसकी कीमत ₹15,000 बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी की जा रही गांजा और तस्करी के लिए उपयोग की जा रही स्कूटी होंडा डियो जप्त कर आरोपी पर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को आज मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के उड़ीसा की ओर से लाल रंग के होडा़ डिओ स्कूटी पर गांजा लेकर रायगढ़ की ओर निकले हैं । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गांजा तस्करों पर कार्यवाही के लिये तत्काल हाईवे तथा बाईपास सड़क पर अपने कर्मचारी तैनात कर। दोपहर करीब 2:30 बजे सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी के हमराह पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताये लाल रंग के स्कूटी पर आ रहे दो युवक कृष्ण कुमार और नरेंद्र मिश्रा को पकड़ा गया।