दूसरी औरत के शौक ने पुलिस अधीक्षक को किया निलंबित

औरत जहाँ मर्दो के लिए उत्थान का कारण बनती है वही पतन का भी कारण बनती है, इसका ताजा उदाहरण पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का निलंबन है।

दूसरी औरत के शौक ने पुलिस अधीक्षक को किया निलंबित

दूसरी महिला के चक्कर में नप गए ये भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, जारी हुआ निलंबन का आदेश,इस अधिकारी का पुलिस महानिदेशक  (डीजीपी) की बेटी से हुआ था विवाह।

यह घटना लखनऊ की है जहाँ भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी का निलंबन इसलिए हो रहा है, क्योंकि उसने विवाह के बाद भी गैर महिला से नजदीकी बढाई थी। खबर है कि शादी के बाद दूसरी महिला से संबंध रखने के मामले में घिरे 2014 बैच के आईपीएस अंकित मित्तल को शासन ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल वर्तमान में प्रशिक्षण केन्द्र चुनार में  तैनात थे। बता दें कि पूर्व पुलिस महानिदेशक गोपाल गुप्ता के दामाद अंकित मित्तल पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था। इसकी वजह महिला मित्र के साथ उनके संबंध बताया गया था।उनकी पत्नी ने शासन को भेजी अपनी शिकायत में बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। शासन के निर्देश पर बीते देवीपाटन के मंडलायुक्त ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसके बाद 16 दिसंबर 2023 को शासन ने उनका तबादला चुनार कर दिया गया था। वहीं, शासन ने विभागीय जांच शुरू करते हुए पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण से पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी थी।

आरोपी अंकित पर चित्रकूट में पुलिस अधीक्षक रहते भी मुकदमा दर्ज हुआ था

अंकित मित्तल पर साल 2021 में चित्रकूट जिले में SP रहने के दौरान मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की तरफ से 31 मार्च, 2021 में बहिलपुरवा थाने इलाके में एक डकैती का मामला सामने आया था। पुलिस ने बताया था कि डकैती के दौरान मुठभेड़ में भालचंद्र यादव मारा गया। बाद में भालचंद्र यादव के परिवार ने मुठभेड़ पर सवाल उठाए और जिला अदालत जा पहुंचे। न्यायालय के आदेश पर अंकित मित्तल समेत 15 पुलिसकर्मियों पर फर्जी मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। ये मामला अभी भी न्यायालय में चल रहा है।