सीआरपीएफ ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान
आजादी के अमृत महोत्सव पर सीआरपीएफ ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
सुकमा/ बीजापुर,, क्षेत्र में तैनात 165 वीं बटालियन ने आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर घर घर तिरंगा अभियान चलाया।
इस अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में देश की स्वतंत्रता के गरिमामयी इतिहास के स्वर्णिम 75 वर्ष के उपलक्ष्य में 165 वीं वाहिनी केरिपुबल ने भी अपने योगदान स्वरूप याद किया। बल के जवानों ने आज स्थानीय ग्रामीणों, बच्चों व 165 वीं वाहिनी के कार्मिकों के साथ मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव 2023 के समापन स्वरूप में आस-पास के ग्रामीणों एवं बच्चों को भारतीय झंडा संहिता-2002 के बारे में जागरूक करते हुए सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर कैम्प के आस-पास के इलाकों में एक तिरंगा मार्च भी निकाला गया। जिसमें स्थानीय निवासियों/स्कूली बच्चों तथा बल के कार्मिकों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।





