सारूबहार गोलीकांड़ में दो गिरफ्तार

सारूबहार गोलीकांड़ में दो गिरफ्तार
सारूबहार गोलीकांड़ में दो गिरफ्तार

सारूबहार के ढावे में हुए गोलीकांड़ में बिसरा पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर घटना को अंजाम देने में उपयोग की गई बस्तु जब्त की है। 
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरगढ़ जिले के बिसरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाले सरुबाहाल गांव में रहने वाली गंगेई ज़ालक्सो की पत्नी सुमन ज़ालक्सो (40) ने बिसरा थाना में लिखित शिकायत की थी कि 24 अप्रैल, 2025 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों का एक समूह तेतेरकेला गांव की दिशा से मोटरसाइकिलों पर आग्नेयास्त्रों और चाकुओं से लैस होकर उनके होटल में आये और ग्राहकों को धमकाया।  घटना के दौरान, हमलावरों में से एक ने उसके पति पर गोली चलाई, जिससे उसका पैर घायल हो गया और कैश काउंटर से लगभग 20,000 रुपये, तीन मोबाइल फोन और नाश्ता लूटकर तेतेरकेला की ओर भाग गए। बिसरा थाना की पुलिस ने एक विशेष टीम की सहायता से तेजी से कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल पर भागते हुए चार संदिग्धों को रोका। आरोपियों ने बंदूक से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जबाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर गोली चलाई जिससे दो आरोपी घायल हो गए । घायल व्यक्तियों की पहचान सिबनाथ सिंह (26), पुत्र पेंगू सिंह और बनेश्वर सिंह (20), पुत्र देबनारायण सिंह के रूप में हुई है, दोनों सुंदरगढ़ जिले के बिसरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उडुसु, जटाटोला के निवासी हैं।  इसके बाद उन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। इधर पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। 
आरोपियो पर बिसरा थाना में 
शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मुकदमा चलाया गया है। 
पुलिस ने आरोपी के पास से

1.एक देशी पिस्तौल 
2. एक खाली मैगजीन, 
3. चार खाली केस, 
4.  4800/- रुपये नकद। जब्त किया है।