कब थमेगा चोरी का यह सिलसिला

कब थमेगा चोरी का यह सिलसिला

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में थमने का नाम नही ले रहा कोयला चोरी का सिलसिला।
बल्कि दिन ब दिन यह और बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में छोटे कोयला चोरो को पकड़ वाहवाही लेने वाली ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल की पकड़ से दूर बडे़ कोयला माफियाओ तक कब पहुँचेगी इनके हाथ यह एक बडा़ प्रश्न है।

कोयला माफिया कोयला चोरी से लाखो रूपये की आमदनी कर रहे है। बीते कल बलराम कोयला खान में सुरक्षाकर्मी छापामारी कर कोयला चोरो पर कार्यवाही करते हुए बिभिन्न स्थानो से 4 मोटरसाइकिल और 6 साइकिल जब्त कर तालचेर खान उपनिर्देशक कार्यालय के सुपुर्द कर दिया।