सारांश दैनिक के व्यौरो चीफ राजीव कुशवाहा पत्रकार रत्न से सम्मानित
सारांश दैनिक के सुंदरगढ़ जिला संवाददाता,पत्रकार राजीव कुशवाहा को मंत्री द्वारा पत्रकार रत्न से सम्मानित किया गया।
राउरकेला के पत्रकार राजीव कुशवाहा (सुंदरगढ़ जिला संवाददाता ,सारांश दैनिक ) का रांची के डोरंडा पलाश सभागार में आयोजित इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन का 8वां अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकार रत्न सम्मान से झारखंड राज्य के पूर्व गृह मंत्री सुबोध कांत सहाय के द्वारा सम्मानित किया गया है।
राजीव कुशवाहा लगातार सुंदरगढ़ जिला से निष्पक्ष पत्रकारिता करते आ रहे हैं। कम उम्र में ही पत्रकारिता क्षेत्र में कदम रखकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यों और निर्भीक रिपोर्टिंग के कारण उन्हें यह पत्रकार रत्न सम्मान से सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राजीव कुशवाहा युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी सत्यनिष्ठ रिपोर्टिंग समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। सम्मान के दौरान इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, झारखंड अध्यक्ष देवानंद सिंहा, महिला विंग राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा, सतेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।
इस पत्रकार सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में देश व विदेश के पत्रकार शामिल थे, मंचाधीश अतिथियों ने देश भर में हो रहे पत्रकार पर फर्जी FIR जान से मारने की धमकी जैसे मुद्दों को मध्य नजर बात को रखते हुए केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है।





