समय से अस्पताल नहीं पहुँचने से मरीज की मौत
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
आज हमारा सामना एक 'शर्मनाक और दुखद घटना से हुआ है। सुंदरगढ़ जिले में स्थित टांगरपाली प्रखंड़ के पात्रापाली पंचायत में स्थित पटकीजोर गांव के आमकुनी पाडा़ में रहने वाले बिष्णु डनसेना के पेट में कर दर्द होने लगा, और आज उनकी हालत गंभीर हो गई, उनके पोते ने चिकित्सा सहायता के लिए 108 नंबर पर फोन किया,जिसके बाद किन्जिरकेला अस्पताल से एम्बुलेंस आई,पर रास्ते के अभाव में एंबुलेंस गाँव में जा ना सका।
अंत में गाँव के लोगों को उसे लगभग 3 किलोमीटर तक खाट पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि सड़क खराब थी, 4 लोगों के लिए उसे खाट पर ले जाना मुश्किल था, फिर उन्हें खेत के अंदर तक चलने के लिए मजबूर होना पड़ा तब जा कर मरीज को एंबुलेंस तक पहुंचा पाए तब कही जाकर वे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचे। लेकिन दुर्भाग्य से मरीज के अस्पताल पहुंचने के 2 घंटे बाद डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया, उसके परिवार के मुताबिक अगर वह थोड़ी देर पहले अस्पताल पहुँचा होता तो मरीज बच जाता। यहां सवाल उठता है कि आजादी के 77 साल बाद भी लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं या फिर गांव तक पक्की सड़क तक नहीं है, जिसके कारण मरीज की जान चली गयी। ग्रामीण और परिवार इसका जवाब मांग रहे हैं।दूसरी ओर ओडिशा राज्य में कई ऐसे स्थान है, जो विकास की बाट जोह रहे है।





