सारना धर्मावलियों का धार्मिक उत्सव संपन्न
दिनांक 11-06-2024 दिन मंगलवार को कुडुख सरना जागरण मंच मनोहरपुर आनंदपुर के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बुढ़ाहुडी में बोदे खलखो के अध्यक्षता में पाहन पूजारी विजला खलखो शोहराई बेक के द्वारा सरना झंडा बदली कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सरना झंडा स्थापना करके ईस्ट चाला आयो धर्मेश बाबा से राज्य की खुशहाली और विकास की कामना करते हुए ऐतिहास धरोहर बुढाहुडी गांव को बचाने के समस्त धार्मिक और सामाजिक संगठनों को बचना है। और धार्मिक स्थल को चिन्हित कर घेरा बन्दी कर बचाए जाए ताकि आदिवासी को आपने धर्म से जो भटक कर दूसरा धर्म में ना भटके और हर गांव में सरना समाज को आगे होना है और अपना धर्म को बचाए रखना हैं ताकि आने वाला पीढ़ी में जगुरूत रहे ।

और इस कार्यक्रम में सरना प्रार्थना सभा तथा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अथिति सरना प्रार्थना सभा राउरकेला से आये हुए धर्म आयो अध्यक्ष झारियो केरकेट्टा, चुमनी टोप्पो, विलु तिर्की, सीता उरांव, चम्पू उरांव, महेश उरांव, कुडुख सरना जागरण मंच, मनोहरपुर आनंदपुर अध्यक्ष रोबी लकड़ा, उपध्यक्ष भीमसेन तिग्गा, बुदेस्वर धनवार, लोहरा उरांव कोषध्यक्ष रामचन्द्र कच्छप प्रमोद केरकेट्टा, किशोर खलखो, युवा अध्यक्ष तिला तिर्की, सचिव बंधना तिर्की, मंगल एक्का, सुकरा मिंज राजकुमार कच्छप, श्याम सुन्दर तिर्की, कैलाश कुजूर, विजय कुजूर, बसंती बरवा, सुधीर केरकेट्टा, माना केरकेट्टा, निरासो तिग्गा, सीलू खलखो, बुकी कच्छप, कान्हों तिर्की, झानो बेक, कर्मी कच्छप, धनिया बरवा, यादि उरांव समाज के लोग हजारों की संख्या में उपस्थित थे।





