सारंगढ़ एसडब्ल्यूसी शाखा प्रबंधक की दबंगई उजागर
सारंगढ़ एसडब्ल्यूसी शाखा प्रबंधक की दबंगई उजागर, बिना टेंडर बेची गई सरकारी सामग्री – सामने आया सामान ले जाते पुराना वीडियो
सारंगढ़ में एसडब्ल्यूसी शाखा प्रबंधक व नोडल प्रभारी अजय पटेल की करतूत अब खुलकर सामने आ चुकी है। पुराने गोदाम की मरम्मत के दौरान निकाली गई महंगी सरकारी सामग्री – लोहा एंगल, टिन चद्दर, फर्री और पत्थर – को नियमों को दरकिनार कर बिना टेंडर बेचा गया। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब उस सामग्री को वाहन में लादकर ले जाते हुए पुराना वीडियो और फोटो सामने आ गया है, जिससे मामला और पुख्ता हो गया है। स्थानीय लोगों में इस खुली लूट को लेकर भारी रोष है। उनका आरोप है कि लाखों की सरकारी संपत्ति को निजी फायदे के लिए बेच दिया गया और जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हैं। अब तक किसी भी स्तर पर कोई जांच या कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंचने लगा है।





